लगातार प्रदेश में हो रही हत्याओं के विरोध में एनएसयूआई के छात्रों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

लगातार प्रदेश में हो रही हत्याओं के विरोध में एनएसयूआई के छात्रों ने फूंका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला एवं जलाई जंगलराज की प्रतियां

अपराधी राजनेता गठजोड़ ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बना दिया है – अखिलेश यादव

यूपी में बढ़ते अपराधों से आमजन के मन में खौफ है। राजनीतिक सरंक्षण की वजह से अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है और वो जघन्य से जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।
प्रदेश में लगातार बढ़ते हत्या, लूट एवम् बलात्कार पर सरकार की चुप्पी के खिलाफ आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर एनएसयूआई से जुड़े छात्रों का छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया एवं जंगलराज की प्रतियां जलाई गई तथा सभी ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अभी कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों के हत्या के बाद प्रयागराज में चार ब्राह्मण परिवार की एक साथ हत्या प्रदेश में जंगलराज की स्थिति को दर्शाता है,राष्‍ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्‍यूरो(NCRB)
आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजधानी लखनऊ सबसे आगे,हर घंटे 7 महिलाएं होती है हिंसा का शिकार।बाल अपराध के मामलों में देश भर में बढ़ोत्तरी हुई है और इस मामले में भी उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है।

छात्र नेता सत्यम कुशवाहा ने कहा कि पूरे लाकडाउन में लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, एवम् बुलंदशहर में सबसे अधिक अपराधिक घटनाए हुई।
शहरों में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर कोई लगाम नहीं।
उत्तर प्रदेश को अब ‘ No law & Order’ वाला प्रदेश कहा जाने लगा है।

उत्तर प्रदेश में 13 हत्याए प्रतिदिन है,प्रदेश में बढ़ती अराजकता पे यूपी सरकार का कोई रोकथाम नहीं है।दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे है।
लगभग 33 घटनाएं प्रतिदिन हो रही है।

उत्तर प्रदेश में अपराधियों का बेखौफ हो जाना असामान्य घटना है,अपराधियों के हौसले बुलंद है। इस कानून व्यवस्था पर सवालिया प्रश्न उठ रहे हैं? जनता की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मी इस वर्तमान प्रदेश सरकार में स्वयं असुरक्षित हो चुके है।
सरकार कुछ करती नही और पुलिस सुरक्षित है नही।
योगी सरकार में जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

योगी आदित्यनाथ के पुतला दहन के दौरान छात्र संघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव,सत्यम कुशवाहा,रोहित प्रजापति,बृजेश यादव,अनूप पांडेय,मुकेश राजभर,विनय शुक्ला,गोविंद यादव,मिथिलेश आदि मौजूद रहे।

संवाददाता मोहम्मद साबिर

Report

Recent Posts

डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश में मिला दोहरा संगठनात्मक दायित्व

लखनऊ के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अलीगंज में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश…

16 hours ago

पेड़ पर बैठा बंदर करने लगा नोटों की बारिश, द ेखकर हैरान रह गए लोग – देखें वायरल वीडियो

गुना (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों जमकर…

3 days ago

प्रतापगढ़: अर्पित सर्वेश को मालती इंटर कॉलेज में मिला सम्मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश – जनपद के लिए यह दिन गर्व का रहा जब…

3 days ago

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2025-26: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की पूरी टाइमलाइन, 15 जनवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी

  उत्तर प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025-26…

3 days ago

विद्यालय बंदी के विरोध में शिक्षकों ने रा ज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन, नीति पर जताया क ड़ा ऐतराज

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम लालगंज (प्रतापगढ़): प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग और बंदी की नीति के…

1 week ago

प्रतापगढ़: किशोरी की संदिग्ध मौत, तालाब किनारे मिला दफनाया गया शव, परिजनों पर हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ | ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित पीथापुर गांव…

2 weeks ago

This website uses cookies.

Read More