- शौचालय के चारों ओर गंदगी, ग्रामीण नाराज़
रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम, कोहंडौर प्रतापगढ़।
कोहंडौर, प्रतापगढ़। ये ग्राम गहरौली, थाना कोहंडौर ब्लॉक मंगरोरा, प्रतापगढ़ है। यह सामूहिक शौचालय शासन द्वारा लाखों की लागत से बनाया गया है। जिसका ताला आज तक किसने खुलते और बंद होते नहीं देखा। इसमें हमेशा ताला लटकता रहता है। कोई ग्रामीण इसमें शौच के लिए नहीं जा पाता है। सवाल उठाना है कि इसका बनने का क्या फायदा है। अगर यह बना है तो उसका ताला खुला खुला होना चाहिए। लोगों को जाने की अनुमति होनी चाहिए। इसके अलावा उसको यहां पर सफाईकर्मी उसके लिए रखा गया है तो कभी देखा नहीं गया है। ग्रामीणों के मुताबिक उसका भी मानदेय चालू है। शौचालय होकर भी नहीं है। इससे गांव वालों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय की साफ सफाई ना होने और ताला बंद रहने के चलते गांव के लोग और महिलाएं खुले में शौच करने को विवश हैं और शासन द्वारा खर्च किया गया लाखों रुपया बेकार हो गया है। गटर की दीवाल भी गिर गई है। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है। मांग करने वाले में यह लोग मौजूद रहे विक्रम वर्मा, राधेश्याम वर्मा, शीतला विश्वकर्मा, रामबाबू, राजपति वर्मा, रामप्यारे।