भाजपा के साथ जा सकती है राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिए ये संकेत….

अयोध्या में राजा भइया ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और भाजपा के बीच गठबंधन संभव है। इस बात का संकेत 12 सितंबर 2021 को चित्रकूट में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिया है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय सम्मेलन में चित्रकूट पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ और छोटे दलों से भाजपा गठबंधन करेगी। इसके लिए रास्ते खुले हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जो दल भाजपा के सहयोगी दल के रुप में साथ आना चाहते हैं उनके लिए सभी रास्ते खुले हैं। इसके पहले 30 अगस्त 2021 को जनसेवा संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने अयोध्या पहुंचे राजा भइया ने खुलकर सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी।

इस घटनाक्रम से गठबंधन की संभावनाएं बढ़ी
30 अगस्त 2021 को राजा भइया अयोध्या में भगवान रामलला का दर्शन करने पहुंचे थे।
यहां किसानों के मुद्दे पर राजा भइया ने मोदी और योगी सरकार की सराहना की थी।
मीडिया के सामने खुले तौर पर राजा भइया ने किसान संगठनों द्वारा चलाये गये आंदोलन का विरोध किया था।
राजा भइया ने स्पष्ट कहा था कि असली किसान खेतों में पसीना बहा रहे हैं।
जो लोग सड़क जाम कर रहे हैं वह उन्हें किसान नहीं मानते हैं।
योगी और मोदी सरकार के प्रति राजा भइया का साफ्ट कार्नर नजर आया था।
अयोध्या में राजा भइया ने भी यह स्वीकार किया था कि समान विचारधारा वाले दल से गठबंधन हो सकता है।
12 सितंबर 2021 को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चित्रकूट में कहा कि भाजपा कुछ और छोटे दलों से गठबंधन करेगी।
गठबंधन का पूर्वांचल में दिखेगा बड़ा असर
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और राजा भइया की पार्टी जनसत्ता दल गठबंधन का असर पूर्वांचल में देखने को मिलेगा।

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी राजा भइया का अपना प्रभाव है।

इसका पूरा फायदा भाजपा को मिलेगा।

खासकर किसानों के मुद्दे पर भाजपा राजा भइया का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लाभ उठा सकेगी।

राजा भइया की पार्टी का भाजपा से गठबंधन होने पर

सपा से कई बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने की संभावना बढ़ जाएगी

Report

Share
Published by
Report

Recent Posts

डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश में मिला दोहरा संगठनात्मक दायित्व

लखनऊ के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अलीगंज में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश…

14 hours ago

पेड़ पर बैठा बंदर करने लगा नोटों की बारिश, द ेखकर हैरान रह गए लोग – देखें वायरल वीडियो

गुना (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों जमकर…

3 days ago

प्रतापगढ़: अर्पित सर्वेश को मालती इंटर कॉलेज में मिला सम्मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश – जनपद के लिए यह दिन गर्व का रहा जब…

3 days ago

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2025-26: राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की पूरी टाइमलाइन, 15 जनवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी

  उत्तर प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025-26…

3 days ago

विद्यालय बंदी के विरोध में शिक्षकों ने रा ज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन, नीति पर जताया क ड़ा ऐतराज

रिपोर्ट: हामिद इब्राहिम लालगंज (प्रतापगढ़): प्राथमिक विद्यालयों के जबरन पेयरिंग और बंदी की नीति के…

1 week ago

प्रतापगढ़: किशोरी की संदिग्ध मौत, तालाब किनारे मिला दफनाया गया शव, परिजनों पर हत्या का आरोप

प्रतापगढ़ | ब्रेकिंग न्यूजरिपोर्ट: हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र स्थित पीथापुर गांव…

2 weeks ago

This website uses cookies.

Read More