हामिद इब्राहिम
कोहंडौर। गहरौली गांव के निवासी अमनदीप उपाध्याय को विप्र इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन का प्रतापगढ़ युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड संयोजक और भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं।
संगठन प्रमुख पंडित अनिल शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष निकिता शर्मा के निर्देशन में अमनदीप उपाध्याय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। समाज सेवा और विप्र समाज के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
अपनी नियुक्ति पर अमनदीप उपाध्याय ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।
उनकी नियुक्ति पर जिले के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Leave a Reply