प्रतिभा (मोनी) हत्याकाण्ड में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 11.04.2020 को जनपद के थाना बाघराय पुलिस को दिनांक 08.04.2020 को हुई प्रतिभा (मोनी) की हत्या से सम्बन्धित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
- विमलेश मिश्रा पुत्र देवनरायण मिश्रा नि0 महाराजपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।
- विरेन्द्र मिश्रा पुत्र देवनरायण मिश्रा नि0 महाराजपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।
- विजय कुमार पुत्र देवनरायण नि0 महाराजपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।
- प्रदीप कुमार पुत्र वीरेन्द्र मिश्रा नि0 महाराजपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।
गिरफ्तारी का स्थानः- लोदीपुर नहर पुलिया के पास से थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।
दिनांक 08.04.2020 को समयं करीब 10:50 बजे प्रतिभा (मोनी) पुत्री राजेश मिश्र नि0 महाराजगंज थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ को विमलेश मिश्र, वीरेन्द्र मिश्र, विजय मिश्र, प्रदीप मिश्र, आदि ने जान से मारने की नीयत से लाठी डन्डा मारा पीटा जिसको इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस सम्बन्ध में मृतका के पिता राजेश मिश्र की तहरीर पर थाना बाघराय पर मु0अ0सं0 124/20 धारा 147, 149, 323, 302, 286 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह द्वारा उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये कड़े निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री दिनेश कुमार द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बाघराय श्री रवीन्द्र सिंह यादव मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र बाघराय के लोदीपुर नहर पुलिया के पास से अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त 01. विमलेश मिश्रा पुत्र देवनरायण मिश्रा 02. विरेन्द्र मिश्रा पुत्र देवनरायण मिश्रा 03. विजय कुमार पुत्र देवनरायण 04. प्रदीप कुमार पुत्र वीरेन्द्र मिश्रा को गिरफ्तार किया गया।