लॉकडाउन : महिला ने पांच बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ,देखे पूरी खबर

Date:

ब्रेकिंग

️कोरोना लॉकडाउन के बीच उत्‍तर प्रदेश के बारांबकी से एक अच्‍छी खबर सामने आई है। जिले के सीएचसी सूरतगंज में एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है। नार्मल डिलीवरी के दौरान तीन लड़की और दो लड़के का जन्म हुआ है। जच्चा व बच्चा स्वस्थ है।
मामला जिले के सूरतगंज क्षेत्र का है। यहां के कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार की सुबह आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में दूसरी बार मां बनी है और उसके घर खुशियां आई हैं। इस प्रसूता ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि, पांच बच्चे होने की वजह से नवजातों का वजन सामान्य से कम है। इनमें से दो का वजन 1100 ग्राम है वहीं दो का 900 ग्राम है। जबकि एक का 800 ग्राम है। बताया जा रहा है कि महिला ने 28 सप्ताह में बच्चों को जन्म दिया है। महिला का यह दूसरा प्रसव है। इससे पहले उसका एक पुत्र भी है।

Subscribe

Popular

More like this
Related

रामवनगमन मार्ग से खुलेगा विकास का नया द्वार: कुंडा-बाबागंज में हो रहा अभूतपूर्व बदलाव

कुंडा, प्रतापगढ़।कुंडा-बाबागंज क्षेत्र में विकास की बयार तेजी से...

ऑटिज्म रिसर्च में राष्ट्रीय स्तर पर चमके डॉ अमित कुमार, वाराणसी और प्रयागराज का नाम किया रोशन

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान...

मंगरौरा विकासखंड में लेखाकार शिव मोहन पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई

हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के मंगरौरा विकासखंड परिसर में लेखाकार...

IAS बनीं अन्नपूर्णा मिश्रा और सौम्य शर्मा, बेल्हा की माटी ने फिर रचा इतिहास

प्रतापगढ़: जिले के लिए गौरवपूर्ण पल तब आया जब...