ग्राम प्रधान विपिन कुमार जायसवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Date:

हरि नारायण मिश्र
प्रतापगढ़: विकासखंड मंगरौरा के मदाफ़रपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान विपिन कुमार जायसवाल उर्फ सोनू का जन्मदिन शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके निवास पर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।



कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्राम प्रधान के जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उपस्थित जनसमूह ने माल्यार्पण कर एवं उपहार भेंट कर ग्राम प्रधान को बधाइयां दीं और उनकी दीर्घायु की कामना की।

ग्राम प्रधान विपिन कुमार जायसवाल ने अपने जन्मदिन का शुभारंभ राम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना से किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया।

विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मंगरौरा सुरेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य गिरीश जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी, अरविंद उर्फ पप्पू जायसवाल, राजेश जायसवाल, शैलेंद्र जायसवाल, संजय पटेल, पूनम इंसान सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा, दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व सैकड़ों ग्रामीण जैसे अशोक वर्मा, श्याम लाल यादव, बहराइच मौर्य, मुन्नालाल, नीरज सरोज, विनोद वर्मा, कुलदीप सिंह, नंदलाल वर्मा आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ग्राम प्रधान विपिन कुमार जायसवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे ग्राम विकास और जनसेवा के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे।

Subscribe

Popular

More like this
Related

रामवनगमन मार्ग से खुलेगा विकास का नया द्वार: कुंडा-बाबागंज में हो रहा अभूतपूर्व बदलाव

कुंडा, प्रतापगढ़।कुंडा-बाबागंज क्षेत्र में विकास की बयार तेजी से...

ऑटिज्म रिसर्च में राष्ट्रीय स्तर पर चमके डॉ अमित कुमार, वाराणसी और प्रयागराज का नाम किया रोशन

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान...

मंगरौरा विकासखंड में लेखाकार शिव मोहन पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई

हामिद इब्राहिमप्रतापगढ़ जनपद के मंगरौरा विकासखंड परिसर में लेखाकार...

IAS बनीं अन्नपूर्णा मिश्रा और सौम्य शर्मा, बेल्हा की माटी ने फिर रचा इतिहास

प्रतापगढ़: जिले के लिए गौरवपूर्ण पल तब आया जब...